ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

ममता के बयान से JDU उत्साहित, कहा.. विपक्षी नेता अपना स्वार्थ छोड़ें तो BJP हारेगी

ममता के बयान से JDU उत्साहित, कहा.. विपक्षी नेता अपना स्वार्थ छोड़ें तो BJP हारेगी

09-Sep-2022 11:59 AM

PATNA : 2024 के मिशन पर विपक्षी एकजुटता बनाने निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे से वापस आ चुके हैं. नीतीश कुमार ने विपक्षी दल के नेताओं से दिल्ली में 3 दिनों तक मुलाकात की नीतीश का अनुभव कुछ खट्टा रहा तो कुछ मीठा. कुछ नेताओं ने नीतीश के इस कदम का स्वागत किया तो कुछ नेता ऐसे भी रहे जो नीतीश से मुलाकात के बाद भी अपना सियासी पत्ता खोलते नजर नहीं आए. लेकिन दिल्ली में भले ही नीतीश और ममता बनर्जी की मुलाकात नहीं हो पाई हो बावजूद इसके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नीतीश के इस फैसले का स्वागत कर दिया है. ममता ने नीतीश से एकजुटता को लेकर जो बयान दिया है उसके बाद जेडीयू भी खासा उत्साहित है.



बिहार सरकार के वित्त मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के मिशन और विपक्षी एकजुटता को लेकर किए जा रहे प्रयास को सकारात्मक बताया है. विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार की यह मुहिम धीरे धीरे रंग लाने लगी है. खासतौर पर ममता बनर्जी के बयान को उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण बताया है. विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अगर विपक्षी दल के नेता अपना निजी स्वार्थ छोड़ दें तो भारतीय जनता पार्टी को 2024 के आम चुनाव में शिकस्त देना कोई बड़ी बात नहीं.



विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिन नेताओं से भी मुलाकात की उन सभी नेताओं की तरफ से सकारात्मक रुख देखने को मिला है. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अगर विपक्षी दल वाकई एकजुट हो जाते हैं तो यह गठजोड़ भारतीय जनता पार्टी पर बहुत ज्यादा भारी पड़ने वाला है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की स्थिति 2024 के चुनाव में अच्छी नहीं रहने वाली, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि विपक्ष के तमाम नेता अपनी अपनी छोटी महत्वाकांक्षा को किनारे रखें और एकजुट हो जाएं.