विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
24-May-2023 08:45 AM
By First Bihar
DESK : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश की तमाम विपक्षी दल एक दूसरे से मुलाकात कर आपसी सामंजश बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में आप दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मुंबई जाने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल यहां उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हैं।
दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता आज यानी बुधवार को दोपहर में उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। वहीं कल यानी गुरुवार को केजरीवाल राज्य प्रशासनिक मुख्यालय के सामने स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मिलेंगे। इससे पहले केजरीवाल और मान ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
मालूम हो कि, अपने इस दौरे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है था कि पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे राज्य सरकार को राज्यपाल के जरिए परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो एलजी कर रहे हैं वो लोकतंत्र के खिलाफ है। इसी को लेकर वो देश के तमाम विपक्षी दलों के नेतायों के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
इधर, केन्द्र सरकार पर आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया कि वो दिल्ली की ईमानदार राज्य सरकार को परेशान करने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्ली के मामले में बेवजह दखल देकर चुनी हुई बहुमत की सरकार को परेशान कर रही है। इसी को लेकर केजरीवाल देशव्यापी यात्रा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि केंद्र सरकार को हराने के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होना चाहिए।