पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
29-Feb-2024 02:26 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों का वोट लेने के लिए विपक्ष के दल तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं और उनके जैसा निर्मोही मुख्यमंत्री आजतक नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नया नामकरण कर दिया।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में संदेश खली के आरोपी शेख जहां की गिरफ्तारी और कर्नाटक सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन को अल्पसंख्यक सेल को ट्रांसफर करने पर आपत्ती जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी नाम है लेकिन ऐसा निर्मोही महिला मुख्यमंत्री नहीं देखा है। उतना बड़ा अत्याचारी बलात्कारी महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाला उसको ममता बनर्जी बचा कर रखी, इसलिए कि वह मुसलमान था मुसलमानों का वोट इनको चाहिए, यह देश का दुर्भाग्य है। ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं।
वहीं उन्होंने कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति इतना ज्यादा हो गई है कि वोट के खातिर माथे पर नाच रही है। सारे मान मर्यादा को कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस पार्टी इस ढंग का काम कर रही है कि अब कर्नाटक की सरकार नाम ही रख देना चाहिए मुस्लिम लीग की सरकार, क्योंकि मुस्लिम लीग की सरकार भी होती तो ऐसा नहीं करती कि पशुपालन की जमीन मुसलमानों के नाम कर देती, यह दुर्भाग्य है। बेहतर होगा कि कांग्रेस अपना नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी रख ले।