खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jun-2023 02:40 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खराब मौसम के बीच ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर फंस गया, जिसके बाद उसकी आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ममता एक सभा को संबोधित करने के लिए जा रही थीं इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक आम सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिसके बाद ममता के हेलीकॉप्टर को सालूगड़ा में आर्मी एयरबेस पर उतारा गया। ममता बनर्जी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अब सड़क मार्ग से कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं।
बता दें कि हाल ही में पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी पटना पहुंची थीं। पटना पहुचंने पर वे सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पहुंची थी, जहां उन्होंने लालू के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे। विपक्षी दलों की बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि 2024 में सभी दल एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।