बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-May-2023 07:27 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान 13 साल बाद कल देर रात शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे। जहां आज शाम ममता बनर्जी से मिलने सलमान खान पहुंचे थे। कालीघाट स्थित पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान घर पर आए सलमान का ममता बनर्जी ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शॉल ओढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया।
इस दौरान सलमान ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों से भी मिले। सभी के साथ सलमान खान ने फोटो खिचवाया। जिसके बाद उन्हें ममता बनर्जी ने उनकी काले रंग की गाड़ी तक पहुंचाई। इस दौरान वहां मौजूद फैंस भी सलमान का अभिवादन करते दिखे। इस दौरान सलमान खान की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे।
बता दें कि सलमान खान,अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडिस, प्रभु देवा, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा के साथ आज शाम कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब में आयोजित लाइव प्रोग्राम में परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने से पहले वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलने उनके आवास पर पहुंच गये।