ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / मामी के चक्कर में बीवी की हत्या, तेजाब पिलाकर मारने के बाद नदी...

मामी के चक्कर में बीवी की हत्या, तेजाब पिलाकर मारने के बाद नदी में फेंका

07-Aug-2024 03:45 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: अवैध संबंध में लोग बड़ी घटना तक को अंजाम दे देते है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां मामी के चक्कर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की और शक के आधार पर मृतका के पति को उठाया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। मृतका के पति की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


मृतका के पति आरोपी मो. फैयाद ने बताया कि लंबे समय से उसकी मामी रीना खातून के साथ उसका लव अफेयर चल रहा था इस बात का पता उसकी पत्नी शबनम खातून को लग गयी थी। वो मामी-भांजे के प्यार में बाधा बन रही थी। वो अक्सर इस संबंध का विरोध किया करती थी जो फैयाद को अच्छा नहीं लगता था। घटना 5 अगस्त की है जब उसने अपनी पत्नी शबनम खातून की निर्मम हत्या कर दी।


 घटना नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव का है। आरोपी पति को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि पहले लात-घूसों से पत्नी की जमकर पिटाई की थी फिर घसीटते हुए बाथरूम में ले गया जहां शौचालय साफ करने के लिए तेजाब रखा हुआ था उस एसिड के ढक्कन को खोला और जबरन पत्नी के मुंह में तेजाब पिला दिया।


 तेजाब पीते ही पत्नी की मौत हो गयी। पत्नी शबनम की मौत होते ही पति ने लाश को ठिकाना लगाने के लिए कोसी नदी में फेंक दिया। मामी के साथ अवैध संबंध के चलते उसने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मामी रीना खातून को गिरफ्तार कर लिया। 


मो. फैयाज की करतूत को सुनने के बाद इलाके के लोग भी दंग रह गये। दो दिन से पुलिस मृतका की लाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है लेकिन कोसी नदी के तेज बहाव के कारण शव का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।