ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

अजब प्रेम की गजब कहानी: भांजी के प्यार में पागल थी मामी, तीन साल से चल रहा था अफेयर; दोनों ने घर से भागकर रचाई शादी

12-Aug-2024 06:06 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां भांजी के प्यार में पागल मामी ने पति और उसके घर को छोड़कर भांजी से ही शादी रचा ली। दोनों मामी-भांजी घर से भाग निकले और मंदिर में जाकर सात फेरे लेकर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दे दी। दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


दरअसर, पूरा मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की है। दोनों मामी-भांजी का प्यार परवान चढ़ा और घर से भागकर दोनों सासामुसा स्थित दुर्गा मंदिर जा पहुंचे। भांजी ने मामी के गले में वरमाला डाली और मंगलसूत्र पहनाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।


शादी के बाद मामी सुमन ने बताया कि उसकी भांजी शोभा काफी सुंदर है। उसे इस बात का डर था कि शोभा की शादी कहीं और हो जाएगी तो वह उसे छोड़कर चली जाएगी। इसी डर से दोनों घर से भागकर मंदिर पहुंची और एक दूसरे से शादी रचा ली है। अब कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकेगा।


सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में मामी-भांजी का प्यार चर्चा का विषय बन गया है। जिले में हर तरफ इसी शादी की चर्चा हो रही है। दोनों ने शादी का वीडियो अपने परिवार के लोगों को भेज दिया है और साथ जीने-मरने की बात कही है।