ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

मॉल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 14 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं, कमरे से शक्तिवर्धक और नशीली दवाइयां बरामद

04-Feb-2021 05:11 PM

DESK : कई दिनों से चल रहे मॉल में सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने वेश्यावृति के इस धंधे में शामिल 14 लड़कियों को 14 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर के कमरे से शक्तिवर्धक और नशीली दवाइयां भी बरामद की गई हैं. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


मामला दिल्ली का है, जहां मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28 युवक-युवतियों को पकड़ा है, जो वेश्यावृति के गलत धंधे में शामिल थे. इनके साथ स्पा संचालक सहित छह अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं.


ADCP रणविजय सिंह ने इस मामले को लेकर जानकारी दी कि "वेब मॉल में संचालित स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 28 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है. बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सेंटर से आपत्तिजनक  सामग्री और दवाइयां भी बरामद की गई है." पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर में आने वाले कस्टमर से 5000 से 6000 हजार रुपये वसूला जाता था. पुलिस ने लड़कियों के पास मोबाइल, लैपटॉप और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मोबाइल और लैपटॉप में ग्राहकों का डाटा है.

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से सेक्टर-18 में वेब मॉल में संचालित आनंदा स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं. इस मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की. पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 7 बजे स्पा सेंटर पर छापेमारी की. छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई.


पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य जगहों से युवतियों को बुलाया जाता था. पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य युवक-युवतियों के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है.