ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / माले के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, दीपंकर समेत 15 चेहरों पर भरोसा

माले के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, दीपंकर समेत 15 चेहरों पर भरोसा

10-Oct-2020 08:01 AM

PATNA : महागठबंधन के साथ बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ रही भाकपा माले ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाकपा माले की तरफ से स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुल 15 नेताओं को जगह दी गई है. इनमें भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के साथ-साथ पोलित ब्यूरो की सदस्य कविता कृष्णन, जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष एन साईं बालाजी, केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजू यादव, किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह को जगह दी गई है.


भाकपा माले की तरफ से कुल 15 स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत की जाएगी. भाकपा माले के कार्यालय सचिव कुमार परवेज ने कहा है कि चुनाव संचालन के लिए पार्टी ने नेताओं को अलग-अलग जवाबदेही दे दी गई है. पार्टी के अलग-अलग नेताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है उसके मुताबिक धीरेंद्र झा सिवान के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कमान संभालेंगे. पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर अरवल, घोषी, पालीगंज, फुलवारी, दीघा की कमान संभालेंगे. रामजी राय भोरे की कमान संभालेंगे, जबकि केंद्रीय कार्यालय के सचिव प्रभात चौधरी समस्तीपुर के वारिसनगर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्रों की कमान संभालेंगे. इसके अलावे स्वदेश भट्टाचार्य भोजपुर के तीनों विधानसभा सीटों और राज्य सचिव कुणाल डुमराव की जिम्मेदारी उठाएंगे.


भाकपा माले की तरफ से स्टार प्रचारकों में जिन अन्य नेताओं को जगह दी गई है उनमें राज्य सचिव कुणाल के साथ साथ स्वदेश भट्टाचार्य, धीरेंद्र झा, रामजी राय ,विनोद सिंह, रामेश्वर प्रसाद, रामजतन शर्मा और शैलेंद्र पासवान का नाम भी शामिल है.