ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

माले विधायक ने गिरिराज सिंह पर बोला बड़ा हमला, कहा-इनकी हरकतों से शर्मसार हो रहा बेगूसराय

माले विधायक ने गिरिराज सिंह पर बोला बड़ा हमला, कहा-इनकी हरकतों से शर्मसार हो रहा बेगूसराय

14-Mar-2023 08:37 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: रेप पीड़िता से मिलने बेगूसराय पहुंचे भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने भाजपा और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला कहा कि गिरिराज की हरकतों से बेगूसराय शर्मसार हो रहा है। कठुआ में जिन अपराधियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया उन अपराधियों के समर्थन में भाजपा ने रैली निकाली। ऐसे में इन लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है जो अपराधियों को संरक्षण देती है।


दरअसल बेगूसराय में होली के दिन नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और दूसरी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी। दोनों पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे माले विधायक महबूब आलम ने डॉक्टर से पीड़िता की स्थिति के बारे में जाना वही पीड़िता के परिजनों से मिले। पीड़िता और परिजनों से मिलने के बाद माले विधायक महबूब आलम ने भाजपा पर जमकर भड़ांस निकाली। 


महबूब आलम ने कहा कि शराब के नशे में मदहोश होकर इस घटना को होली के दिन अंजाम दिया गया है। इस घटना के विरोध में माले ने आंदोलन चलाया जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। माले विधायक ने गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की और दो अन्य फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात दोहरायी। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जबसे सत्ता से बेदखल हुई है तब से बिलबिला रही है और अब अपराधियों को संरक्षण दे रही है। 


महबूब आलम ने कहा कि केंद्र में जैसे ही बीजेपी की सरकार आई है उसके बाद से ही बलात्कारियों और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं। हमारी पार्टी ने बेगूसराय की इस घटना को लेकर आन्दोलन किया था जिसके बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जबकि दो अपराधी अभी भी फरार है। उन्होंने कहा कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए और फरार दोनों अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 


माले विधायक ने कहा- खास विचारधारा के लोग के जरिये साजिश के तहत ये सब हो रहा है। सरकार से कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करेंगे। सरकार में हमलोग है नहीं सरकार को समर्थन करते हैं। अभी जो साम्प्रदायिक फांसीवादवादी ताकत का जो खौफ पूरे देश में जो  खतरा है उससे मुकाबला करने के लिए हमलोंगो ने महागठबंधन की सरकार को समर्थन किया है। सरकार में रहने के बावजूद जनता के सवाल को उठाते रहे हैं सरकार कार्रवाई भी कर रही है। अभी तक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नही हुई इसके बारे में पुलिस पदाधिकारी से पूछेंगे।


महबूल आलम ने कहा- बेगूसराय की जनता दिलेर है अपराधी नहीं। एक खास पार्टी अपराधियों के पीठ पर हाथ रखे हुए है। सत्ता चली गयी तो बिलबिला रहे है। गिरिराज को कोई दूसरा काम नहीं है वे सामप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और नफरत का बीज बोने में लगे हैं। गिरिराज की हरकतों से बेगूसराय शर्मसार हो रहा है। माले विधायक ने कहा कि इस मामले को भी विधानसभा में उठाया जाएगा और सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की जाएगी।