झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी
11-Aug-2022 04:15 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय और मो. मकसूद आलम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है।
इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिनेश कुमार राय रोहतास के रहने वाले हैं जबकि मो. मकसूद आलम नालंदा के निवासी हैं।
वहीं बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सावन के महीने में ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा लेकिन अब यह विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह ऐलान किया है कि 15 अगस्त के बाद जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं और हम शीघ्र ही इसका विस्तार कर देंगे।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग को लेकर भी सवाल किया गया लेकिन नीतीश ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया। नीतीश यह कहकर आगे बढ़ गए कि इसकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं। मीडिया के सवालों का नीतीश ने गृह विभाग को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, चर्चा यह है कि गृह विभाग तेजस्वी यादव के पास जा सकता है लेकिन फर्स्ट बिहार को जानकार सूत्रों से जो मिली है उसके मुताबिक नीतीश गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे।
बता दें कि बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुकी है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शपथ के बाद दोनों ने कैबिनेट की पहली बैठक भी कर ली और विश्वास मत हासिल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला लिया, लेकिन कैबिनेट के बाकी सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

