ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / मखदुमपुर मध्य विद्यालय में बड़ा हादसा, शौचालय की टंकी में गिरने से बच्चे...

मखदुमपुर मध्य विद्यालय में बड़ा हादसा, शौचालय की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत

20-Feb-2023 09:02 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल में एक बच्चे की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण 5 साल के बच्चे की मौत शौचालय की टंकी में गिरने की वजह से हो गयी है। घटना उत्क्रमित मध्य विधालय मखदुमपुर की है। जहां खेलने के दौरान एक बच्चे की जान चली गयी।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल बंद होने के बाद मखदुमपुर निवासी शंकर कुमार के 5 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार घर से खेलने निकला था जो स्कूल में मुख्य द्वार नहीं होने की वजह से स्कूल के भीतर दाखिल हुआ। स्कूल के प्रांगण में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। शौचालय की टंकी में बच्चा जा गिरा। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुचीत प्रसाद से जब घटना के संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद यह घटना हुई है।उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही उन्हें विद्यालय का प्रभार मिला है।   विद्यालय में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान बच्चा शौचालय की टंकी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि स्कूल के मेन गेट बनाने के लिए ऑडर दिया हुआ है। जल्द ही गेट को लगाया जाएगा।