ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Allu Arjun: अल्लू अर्जुन और ‘Pushpa 2’ के मेकर्स ने बढ़ाए मदद के...

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन और ‘Pushpa 2’ के मेकर्स ने बढ़ाए मदद के हाथ, भगदड़ पीड़ित परिवार को सौंपा दो करोड़ का चेक

25-Dec-2024 08:40 PM

By First Bihar

Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत और उनके बेटे के घायल होने की घटना के बाद, अल्लू अर्जुन(allu arjun) और फिल्म इंडस्ट्री ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। अल्लू अर्जुन और फिल्म के मेकर्स ने पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपए का चेक सौंप दिया है।


दरअसल, बीते चार दिसंबर को जब अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक थिएटर में उमड़े थे, तब भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।


घायल बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होने की खबर सुनकर अल्लू अर्जुन के पिता, अल्लू अरविंद ने राहत की सांस ली। उन्होंने निर्माता दिल राजू के साथ मिलकर बच्चे का हालचाल जाना। अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये, मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंप दिया।


इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू ने बताया कि फिल्म जगत के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उपायों पर चर्चा करेंगे।