ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

मजदूर के गुप्तांग में दबंगों ने कम्‍प्रेशर से भर दी हवा, दर्दनाक मौत

मजदूर के गुप्तांग में दबंगों ने कम्‍प्रेशर से भर दी हवा, दर्दनाक मौत

26-Dec-2020 08:53 PM

DESK :  एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल कुछ दबंगों ने एक मजदूर के गुप्तांग में कम्‍प्रेशर से हवा भरकर उसकी जान ले ली है. मृतक मजदूर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मजदूरी की मांग कर दी, जिससे भड़के दबंगों ने हैवानियत कर उसे जान से मार डाला. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना शिवपुरी से 70 किमी दूर गोवर्धन गांव की है, जहां गिट्टी क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर को कुछ दबंगों ने जान से मार डाला. मृतक की पहचान श्रवण धाकड़ के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से मजदूरी करता था. उसने मालिक से मजदूरी देने की मांग की. इस बात से भड़के 3 लोगों ने हैवानियत करते हुए कम्‍प्रेशर से उसके गुप्‍तांग में हवा भर दी.


इस घटना के संबंध में मृतक श्रवण धाकड़ के भाई ने बताया कि उसे बताया गया कि उसके भाई के पेट में गैस बन रही है. जब उसने देखा कि उसका भाई तड़प रहा है. उसे पता चला कि कम्प्रेशर से उसके गुप्तांग में हवा भरा गया है. शुक्रवार को आखिरकार ग्वालियर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक के घर में कोहराम मचा है. मृतक मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.