ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / मजदूरों से भरी ट्रेनों को टाइम बम से उड़ाने की ISI ने रची...

मजदूरों से भरी ट्रेनों को टाइम बम से उड़ाने की ISI ने रची साजिश, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गयी चौकसी

13-Jul-2021 08:25 PM

DESK:  मजदूरों से भरी ट्रेन को टाइम बम से उड़ाने की साजिश ISI ने रची है। इसकी सूचना मिलने के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आईएसआई की एक चिट्ठी रेलवे पुलिस को मिली है। जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई ने अपनी स्लीपर सेल को टाइमर के साथ बम लगाने का निर्देश दिया है। इस पत्र में इस बात का जिक्र है कि तारों को जोड़कर बम को उस ट्रेन में लगाना है जिसमें बिहार और यूपी के मजदूर सफर करते हैं। 


सूत्रों का कहना है कि ISI उन ट्रेनों को अपना निशाना बनाना चाहती है जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर सफर कर रहे है। जिससे जानमाल का नुकसान अधिक हो सके। ट्रेनों में टाइमर के जरिए बम लगाने और ब्लास्ट की ISI साजिश रची गयी है। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। संदिग्‍ध लोगों, लावारिस वस्‍तुओं पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।


दरभंगा स्टेशन पर 17 जून को हुए पार्सल ब्लास्ट के बाद से बिहार रेल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच में कई बातें सामने आयी है। जिसमें चलती ट्रेन में बम ब्लास्ट की साजिश रची गयी थी। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए विस्फोट में एनआइए ने लश्कर के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। अब आईएसआई की मिली चिट्ठी के बाद रेल एसपी ने सभी प्रमुख स्‍टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी है और हर जगहों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने लोगों से अपील किया है कि कुछ भी असामान्‍य दिखे तो इसकी सूचना वे तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्‍त रखी जाएगी।