गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Dec-2023 11:19 AM
By First Bihar
PATNA : मजाक कर रहे होंगे लालू जी। कितनी बार लालू जी हारे हैं उनको गिनती भी याद है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में क्या हालत हुआ है इंडी गठबंधन का यह बात पूरा देश जानता है। इसलिए वह बस मजाक कर रहे होंगे। यह बातें भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव के तरफ से विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली जाने से पहले दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि -लालू यादव बिहार में एक आपराधिक छवि के चेहरे हैं। जिनको बिहार में जदयू के नेताओं ने प्रूफ भी किया है। ये अपराधी हैं, चारा चोरी करने वाले लोग हैं।ये क्या बोलेंगे। लालू प्रसाद यादव को बिहार की राजनीति से कांग्रेस और जेडीयू ने साफ कर दिया है। इसलिए लालू जी का राजनीतिक हैसियत अब नहीं है। बिहार में कोई कुछ भी कर लें भाजपा किसी भी हालत में सभी 40 की 40 सीट जीतेगी।
इसके अलावा कल इंडी गठबंधन की होने वाली बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि- मुझे तो लगता था कि नीतीश कुमार हमको छोड़कर गए थे तो वहां जाकर पीएम बनेंगे। लेकिन,आज उनका क्या हाल किया है वहां के लोगों ने, वह तो पूरा देश जानता है। आज नीतीश कुमार क्या-क्या बोल रहे हैं, अंड - बंड जो उनकी भाषा है। वह लगातार बोलते हैं। यह सब उसी गठबंधन का देन है। इस बार भी देश की जनता ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी हैं और वहीं रहेंगे।