ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / 'मैं भी खिलाड़ी रहा हूं... ', तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी...

'मैं भी खिलाड़ी रहा हूं... ', तेजस्वी यादव ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए लॉन्च किया पोर्टल

20-May-2023 08:07 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार के खिलाड़ियों के लिए अच्छी और काम की खबर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने यह निर्णय लिया है कि अब राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।


दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देने के निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है। इसके बाद वैसे सभी खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है वह नौकरी के योग्य होंगे। ऐसे खिलाड़ी सीधे खेल नियुक्ति पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए खेल और खिलाड़ियों के लिए उनके मन में खास जगह है। यही वजह है कि राज्य सरकार के तरफ से अब यह निर्णय लिया गया है कि बेहतरीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जाए। यहां से हमारे खिलाड़ी जब बाहर के राज्य में जाते हैं तो सोचते हैं कि हमारे राज्य में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं है। अब महागठबंधन की सरकार बनी है तो उनको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।


इसके अलावा तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि मोइनुल हक स्टेडियम को देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हूं। इस नाते  यहां के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर का जल्द ही शुभारंभ पटना के शास्त्रीनगर स्थित लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में कराया जाएगा।