सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत
20-Jan-2024 09:50 AM
By First Bihar
DESK : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर चल रही राजनीति पर क्रिकेटर और AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का बयान आया है। हरभजन ने कहा कि कोई पार्टी जाती है या नहीं, ये उनका फैसला होगा। पर मैं तो जाऊंगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मैं चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ें। टीवी के माध्यम से हो या वहां जाकर, लोग राम लला का आर्शीवाद लें क्योंकि ये ऐतिहासिक दिन है।
हरभजन सिंह ने कहा कि कहा कि, अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से दिक्कत है, तो उन्हें जो करना है वो करे। मैं तो जरूर जाऊंगा। मैं तो यह भी कहूंगा की टीवी के माध्यम से हो या वहां जाकर, लोग राम लला का आर्शीवाद लें क्योंकि ये ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के हैं और उनके जन्मस्थान पर मंदिर बन रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं। मैं हर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में प्रार्थना करता हूं। जब भी मौका मिलेगा मैं जरूर जाऊंगा।
मालूम हो कि, हरभजन ने अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। हरभजन सिंह ने इस दौरान दूसरी पार्टियों पर भी तंज कसा और कहा कि अगर कांग्रेस को जाना है तो जाए, अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से कोई दिक्कत है, तो वे जो चाहें करें। मैं भगवान में विश्वास करता हूं, कोई मेरी जिंदगी में जो चीजें हो रही हैं, वो भगवान की कृपा है, मैं तो आशीर्वाद लेने जरूर जाऊंगा।
जानकारी हो कि, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मिला है। उधर, कांग्रेस और AAP सहित विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही ह। हालांकि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने एक फैसला लिया था और सुंदर कांड करवाने का फैसला किया था। दिल्ली और गुजरात के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा में भी सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा।