बर्थडे पार्टी में दिखा पवन सिंह का गुस्सा: मंच के नीचे मौजूद लोगों पर भड़के, शख्स को मारने के लिए बढ़े पावर स्टार; वीडियो वायरल बर्थडे पार्टी में दिखा पवन सिंह का गुस्सा: मंच के नीचे मौजूद लोगों पर भड़के, शख्स को मारने के लिए बढ़े पावर स्टार; वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट के दौरान चली गोली, तीन से अधिक लोग घायल Bihar Crime News: बिहार में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, हवाई फायरिंग कर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, हमले का वीडियो वायरल Bihar News: बड़ा खुलासा- 'कुशवाहा' समेत 3 माननीयों ने वापस किया पेंशन का लाखों रू...चालान के माध्यम से ट्रेजरी में जमा कराई राशि, सबसे अधिक... Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में भू-माफियाओं का आतंक, जमीन हड़पने का खेल जारी; विजय सिन्हा की सख्ती भी बेअसर Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में भू-माफियाओं का आतंक, जमीन हड़पने का खेल जारी; विजय सिन्हा की सख्ती भी बेअसर बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और बस की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और बस की जोरदार टक्कर, एक की मौत; दर्जनभर से अधिक यात्री घायल Bihar News: बिहार के इस सांस्कृतिक विरासत की बदल जाएगी तस्वीर, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस; सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश
29-May-2023 03:39 PM
By First Bihar
SARAN: छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मायके में महिला की बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि 28 वर्षीया खुशबू देवी 3 माह की गर्भवती थी जो अपने मायके मुजौना में रह रही थी। उसके पति शैलेश कुमार सिंह पंजाब में नौकरी करता है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दरियापुर थाना पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
महिला की हत्या के बाद लाश को जलाया गया था और साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गयी। बताया जाता है कि मायके में वह अपने नशेड़ी भाई के साथ रहती थी। फिलहाल पुलिस ने नशेड़ी भाई को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के जीजा ने मृतका के भाई और रिश्ते में लगने वाले साले को फोन किया तो उसने इस बात की जानकारी उन्हें नहीं दी कि बहन की हत्या हो गयी है। जब उसे जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह ने फोन किया और पूछा की तुम कहा हो तब साले ने बताया कि वह घर पर नहीं है। जब बहन के बारे में पूछा तो बताया कि बहन किसी महिला के साथ गई है। लेकिन जीजा ने घर में खून के धब्बे को देखा तो पूरा माजरा समझ गया। उन्हें लगने लगा कि कही ना कही दाल में काला है। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के नशेड़ी भाई को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मायके में रह रही विवाहिता की हत्या क्यों की गयी और किसने इस घटना को अंजाम दिया एक-एक बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। लड़की के जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी साली खुशबू की शादी सादपुर थाना गरखा में हुई थी। शैलेन्द्र कुमार सिंह से उसकी शादी हुई थी। फरवरी में ससुर के निधन के बाद पति नौकरी करने के लिए पंजाब चला गया था। अभी वो पंजाब में ही है। पति के पंजाब जाने के बाद से खुशबू मायके चली गयी। मायके में नशेड़ी भाई के साथ रहने लगी।
मृतका के जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह बिढनी थाना सलेमपुर में रहते हैं। जबकि मृतका का मायके ग्राम मुजैना दरियापुर थाना में है जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है। गौरतलब है कि मृतिका महिला अपने मायके मुजौना में रह रही थी और उसका पति शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाब में नौकरी करता था। वही इस महिला के मायके में कोई भी व्यक्ति नहीं था और एक भाई था वह भी इस घटना के बाद भाग खड़ा हुआ था। फिलहाल उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मायके में विवाहिता की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।