ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / महंगाई के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही...

महंगाई के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

20-Jul-2022 11:40 AM

DESK : मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर हमलावर है. विपक्ष के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. इसमें कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए. इस दौरान एक महिला सांसद गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करती नजर आई. महिला ने सिलेंडर को दोनों हाथ से उठाकर अपनी विरोध जताई. वहीं, हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.


आज दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही थी, लेकिन हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में इससे पहले नई मनोनीत सांसद और पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने शपथ ग्रहण किया. इसके बाद कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने महंगाई को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके कारण अध्यक्ष ने सदन को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया.


इससे पहले मंगलवार को दोनों सदनों में विपक्षी दलों का हंगामा जारी था. महंगाई और अग्निपथ योजना के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था. जिसके कारण दोनों सदनों को आज सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी संसद के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. 


बता दें कि देश में महंगाई, एलपीजी की बढ़ती कीमतों, जरूरी खाद्य साम्रगी पर जीएसटी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है. दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,053.00 रुपए पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है. इसके साथ ही 18 जुलाई को जीएसटी में बदलाव हुआ है. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है.