बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
22-Apr-2023 09:32 PM
By First Bihar
PATNA: महिला टिकट बुकिंग स्टाफ बबीता ने आज राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी के पदाधिकारी खैनी रगड़ते पहुंचे और आरोपी से माफी मंगवाने की बात करने लगे। कई घंटों तक महिला अपने सीनियर सुपरवाइजर के कार्यालय में हंगामा मचाती रही। धक्का-मुक्की की खबर पाकर उनके परिजन भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये। परिजन आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
हंगामे की सूचना पाकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल के प्रभारी संतोष कुमार ने जीआरपी को मौके पर भेजा। जिसके बाद जीआरपी के एएसआई छोटेलाल हाथ में खैनी रगड़ते मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने लगे। कहा कि यदि सीनियर ने गलती की है तो उनसे माफी मंगवा देंगे।
पीड़िता बबीता ने बताया कि विभाग के सीनियर धीरेन्द्र ने धक्का-मुक्की की है। वह जब शिकायत लेकर आरपीएफ के पास गयी तो उसे जीआरपी में जाने को कहा गया। बबीता का कहना था कि इंचार्ज अक्सर गायब रहते हैं। साधना नाम की औरत के चलते वे हमेशा उन्हें टॉर्चर करते रहते हैं। उन दोनों में क्या संबंध में नहीं पता लेकिन बार-बार उसी के चलते इतना कचरा होता है।
आज धीरेंद्र कुमार और साधना कुमारी दोनों हम पर हंस रहे थे। इसी दौरान उन्हें धक्का दिया गया। बबीता का आरोप है कि उसे बार-बार सस्पेंड कराने की धमकी दी जाती है। तीन दिन से वो सस्पेंड थी दो दिन का एटेंडेंस बना हुआ है लेकिन एक दिन अब्सेंट लगा दिया गया है। महिला का कहना है कि उसे जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है। महिला ने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।