ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

महिला है या हैवान? पति से विवाद के बाद आपा खो बैठी सनकी पत्नी, छाती पर चढ़कर निकाल लिया पूरा भेजा

08-Aug-2024 05:56 PM

By First Bihar

DESK: दिल को दहला देने वाली वारदात उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आई है, जहां मामूली बात पर एक सनकी पत्नी आपे से बाहर हो गई और ईंट से कूच कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पति की मौत के बाद उसने हाथ लगाकर उसका पूरा भेजा निकाल लिया। 


दरअसल, यह सननीखेज वारदात शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग गांव की है। मृतक सत्यपाल अपनी पत्नी, बेटी और बुढी मां के साथ यहां रहता था। सत्यपाल की पत्नी गायत्री अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा करती रहती थी। लड़ाई-झगड़ा हर दिन की बात हो गई थी, इसलिए परिवार के लोग इसपर अधिक ध्यान भी नहीं देते थे।


गुरुवार को सत्यपाल और गायत्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात बढ़ गई और गायत्री ने अपने पति पर हमला बोल दिया। गायत्री पति को घर से खींचकर बाहर ले आई और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद घर के दरवाजे पर ही पति के सीने पर बैठ गई और वहां पड़े ईंट से पति के सिर पर इतना वार किया कि उसकी जान चली गई।


इससे भी मन नहीं भरा तो हैवान बनी महिला ने पति के सिर में हाथ लगाकर उसका पूरा भेजा हाथ में निकाल लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और महिला का वीडियो और फोटो बनाते रहे। इस हैवानियत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारिन पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।