ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

महिलाओं से छेड़खानी के बाद दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से दो युवक घायल

03-Mar-2023 09:32 PM

By SONU

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महिलाओं से छेड़खानी किये जाने के बाद हुए विवाद में दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान 2 लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गये हैं। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।


रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर और गंगा बीघा गांव के लोगों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलीबारी की गयी। घायलों की पहचान बड़हर गांव निवासी कृपाल राजवंशी के बेटे सोनू कुमार और उसी गांव के शिबू राजवंशी के रूप में हुई है। सोनू के सीने में गोली मारी गयी जबकि शिबू को हाथ में गोली लगी है।


परिजनों ने बताया कि सबड़हर गांव की महिलाएं और लड़कियां शौच के लिए गंगा बीघा गांव की तरफ जाती है। उसी दौरान उसी गांव के लड़के उन लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों गांव के बीच में हिंसक झड़प हुई जिसमें एक पक्ष ने  2 लोगों को गोली मार दी। 


इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं।घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रजौली थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।