RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Jan-2023 02:36 PM
By AJIT KUMAR
JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां अवैध शराब बनाने से मना करने पर धंधेबाजों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये है।
शराबबंदी के 6 साल बाद भी ना तो शराब पीने वाले बाज आ रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम हर दिन कार्रवाई करती है इसके बावजूद शराब पीने और इसे बेचने का सिलसिला लगातार जारी है। विरोध करने पर शराब के धंधेबाज द्वारा मारपीट की जाती है।
मामला जहानाबाद के भरथूआ गांव का है। जहां शराब के कारोबारी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पूरा मामला काको थाना क्षेत्र के भरथूआ गांव का है। जहां सुबह दबंगो ने मारपीट कर एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलाें को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग शराब का धंधा करते हैं। हमारे परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आज सुबह मारपीट पर उतारू हो गए। परिवार के 5 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया जिसमें 4 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।