ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

महिलाओं को पगड़ी पहना तेजस्वी ने किया सम्मानित, महिला दिवस की शुभकामना देते हुए बोले..पुरुषों से कम नहीं, हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं

महिलाओं को पगड़ी पहना तेजस्वी ने किया सम्मानित, महिला दिवस की शुभकामना देते हुए बोले..पुरुषों से कम नहीं, हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं

08-Mar-2022 03:30 PM

PATNA: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजद की महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। आज के दिन पार्टी की महिला कार्यकर्ता ही मौजूद रहीं। बिहार के विभिन्न जिलों से महिलाएं प्रदेश कार्यालय पहंची थी। इस मौके पर राजद के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। महिला किसी से कम नहीं है। जिस लगन के साथ महिलाएं किसी काम को अंजाम देती है उतना पुरुष भी नहीं देते हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद महिलाओं को पकड़ी पहनाई और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, श्याम रजक, शक्ति सिंह यादव, शिवानंद तिवारी, वृषिण पटेल समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार और देश की जितनी भी महिलाएं हैं हमारी माता बहने हैं उन सबकों महिला दिवस पर हम शुभकामना देते हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं जो भी काम दिया जाता है उसे वे मुकाम तक पहुंचाती है। किसी भी क्षेत्र हो हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। महिला किसी से कम नहीं है। जिस लगन के साथ महिलाएं किसी काम को अंजाम देती है उतना पुरुष भी नहीं देते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि राजद महिला प्रकोष्ठ को और बढ़ाया जाए। इसे ब्लॉक और पंचायत लेवल तक संगठन तैयार किया जाए। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ा जा रहा है। बालिका गृह इसका उदाहरण है। जहां बालिका गृह में बच्चियों को इंसाफ के लिए हमलोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर तक जाकर लड़े। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी सरकार नहीं सुधरी। हम सब लोगों का दायित्व बनता है कि अगर हमलोगों को अपना आवाज बुलंद करना है तो हम लोगों को संगठन का विस्तार करना होगा।


बिना महिलाओं को पार्टी में जगह दिए हमारा ए टू जेड पार्टी की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। 2015 में 10 टिकट महिला को मिला और दस मे दस सीटे महिलाओं ने जीता। तेजस्वी ने कहा कि आप काबिल है तो हम विश्वास दिलाते है कि उसका टिकट सुनिश्चित होगा प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाएगा। 


लेकिन उस हिसाब से आपकों तैयारी भी करनी होगी। आपकों अपना पहचान बनानी पड़ेगी। पहचान बनेगी तो आप लोग नजर में आएंगे। इसके लिए आपकों जनता के बीच जाना होगा, जनता के हर सुख-दुख में शामिल होना पड़ेगा। आप  जनता की आवाज उठाइए पार्टी के कार्यकमों मे हिस्सा लिजिए। 


पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़े। जो महिलाएं पीड़ित और शोषित समाज की है अंतिम पायदान की है उन्हें जोड़िए। जेएनयू की प्रियंका भारती को ही ले लिजिए क्या खूब बोलती है। हम भी उनकी भाषण को सुनते हैं। हमारे अभिभावक तूल्य कांति सिंह जी को हम बचपन से देखते आ रहे है। आज इनका जन्मदिन है हम सभी की तरफ से जन्मदिन की शुभकामना देते है। इनका आशीर्वाद सब पर रहे। यही हमारी कामना करते है। आज हमने केक काटकर इनका जन्मदिन भी मनाया। 


वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर तेजस्वी ने कहा कि एग्जिट पोल के लड्डू बीजेपी को खाने दीजिए असली रिजल्ट आएगा तब अखिलेश यादव लड्डू खाएंगे। बिहार में जब चुनाव हुए थे तब एग्जिट पोल किसकी सरकार बता रही थी इसलिए यूपी में लोग सावधान रहे ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिहार में तो चोर दरवाजे से सरकार बनी थी इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। 10 मार्च को समाजवादी की ही सरकार बनेगी और अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे।