वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
21-Jun-2024 03:51 PM
By First Bihar
DESK: बिहार के पड़ोसी राज्य की महिलाओं के लिए गुड न्यूज है। सरकार अब एक हजार रुपया प्रति माह महिलाओं को देगी। मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत सीधे महिलाओं के अकाउंट में यह पैसा भेजा जाएगा।
हम बात बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड की कर रहे है। झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सभी वर्ग की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को जिनकी उम्र 25 साल से लेकर 50 साल है उनकों इस योजना का लाभ मिलेगा। इन महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सरकार देगी। इस योजना पर साल में करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
1 जुलाई से महिलाओं से आवेदन लिये जाएंगे और अगले महीने अगस्त से ही उन्हें उनके खाते में पैसा जाना शुरू हो जाएगा। झारखंड सरकार की इस योजना से 40 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिल सकेगा। बता दें कि पहले 60 साल से ऊपर वालों को योजना का लाभ मिलता था। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं। अब 60 साल से नीचे की महिलाओं को यह लाभ मिल सकेगा।