दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-May-2023 07:31 PM
By First Bihar
BANKA: यूं तो वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है लेकिन बिहार के बांका से एक ऐसा नजारा सामना आया कि जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बरगत के पेड़ की पूजा कर रही महिलाओं के बीच एक युवक भी पूजा करते देखा गया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।
हैरान कर देने वाली यह घटना जिले के घटना बंधुआ कुरावा थाने क्षेत्र के मनियापुर चौक की है। शुक्रवार को जब महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा रह रही थीं, तभी एक युवक महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा करता दिखा। इस नजारे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस हैरान कर देने वाले नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
महिलाओं की तरह वट सावित्री की पूजा करने वाले युवक की पहचान कपिलदेव मंडल के तौर पर की गई है, जो अपने पुरुष दोस्त नितेश के लिए सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा कर रहा था। कपिलदेव की शादी कई साल पहले ही एक महिला से हो चुकी है। कपिलदेव ने एक पत्नी की तरह वट सावित्री की पूजा कर अपने दोस्त नितेश के लिए भगवान से मंगलकामनाएं की। महिलाओं की तरह सज संवर कर कपिलदेव का अपने दोस्त के लिए वट सावित्री की पूजा करना इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।