ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / महिलाओं की मांग पर शुरू शराबबंदी कभी खत्म नहीं होगी, नीतीश बोले- इंसान...

महिलाओं की मांग पर शुरू शराबबंदी कभी खत्म नहीं होगी, नीतीश बोले- इंसान का स्वभाव होता है गड़बड़ी करना..

26-Nov-2021 01:50 PM

PATNA : नशा मुक्ति दिवस के मौके पर आज बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई. शपथ दिलाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से ऐलान कर दिया कि बिहार में हर हाल में शराबबंदी जारी रहेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की मांग पर राज्य में पूर्ण शराबबंदी की गई थी और अब हर हाल में लागू रहेगी. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए. CM नीतीश  ने एक बार फिर से सरकार का संकल्प दोहरा दिया.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे 2016 में शराबबंदी का फैसला लिया गया था. 2016 में पहले आंशिक शराबबंदी की गई थी. शहरी इलाकों में शराब बेचने की इजाजत सरकार ने दी थी. लेकिन चंद दिनों के अंदर ही महिलाओं ने जिस तरह सरकार के इस फैसले का विरोध किया. उसके बाद हमने पूर्ण शराब बंदी का फैसला लिया. फिर कुमार ने कहा कि आज जो लोग शराब बंदी पर सवाल उठा रहे हैं उस वक्त वह भी सरकार के साथ थे और शराबबंदी के फैसले का बिहार विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया था.


नीतीश कुमार ने कहा शराब पीने की वजह से कैसे लोगों की जान जाती है इससे देखा जा सकता है, शराब पीने से ना केवल लोग गंभीर तौर पर बीमार होते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जिन लोगों की मौत होती है उनमें 27 फ़ीसदी लोग शराब का सेवन करने वाले हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया भर में झगड़ा करने वाले 18 फ़ीसदी लोग शराबी हैं. 17 फ़ीसदी लोग शराब पीकर ही आत्महत्या करते हैं.