ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

महिला सिपाही ने बीच सड़क पर युवक से की हाथापाई, गालीगलौज का वीडियो हुआ वायरल

महिला सिपाही ने बीच सड़क पर युवक से की हाथापाई, गालीगलौज का वीडियो हुआ वायरल

20-Jun-2021 08:27 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीच-सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। ट्रैफिक चौक पर महिला सिपाही ने सरेआम एक युवक का कॉलर पकड़ लिया। महिला कॉन्स्टेबल इस दौरान युवक को औकात बताने की बात करने लगी और भद्दी-भद्दी गाली देने लगी। औकात की बात सुन युवक ने जबाव दिया तब वह आगबबुला हो गयी और हाथापाई करने लगी।  इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल और युवक के बीच काफी देर तक तू-तू मैं मैं होता रहा। 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने इस दौरान मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन महिला पुलिस किसी का सुनने को तैयार नहीं थी। युवक को गालीगलौज और मारपीट करने के दौरान महिला पुलिस ने थाने को सूचित करने के लिए पॉकेट से मोबाइल निकाला लेकिन तभी युवक किसी तरह महिला पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। तभी इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला कॉस्टेबल हमेशा रिक्शा और ई-रिक्शा चालक को परेशान किया करती है। कभी डंडा बरसाती है तो कभी रिक्शा और गाड़ी के टायर का हवा खोल देती है। इससे पहले भी ई-रिक्शा चालकों पर बेवजह डंडा बरसाने का आरोप महिला सिपाही पर है। जिसे लेकर ई-रिक्शा चालकों ने बीते दिनों हंगामा भी किया था। महिला सिपाही का नाम ललिता देवी है जो ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। 


इससे पहले भी इस महिला सिपाही का विवादों से गहरा नाता रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वर्दी का रौब झाड़ना और बेवजह लोगों को परेशान करना इनकी आदत है। गाली गलौज करना और डंडा बरसाना महिला सिपाही शान की बात मानती हैं। आश्चर्य की बात है कि पुलिस के आलाधिकारी भी इस पर कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।