ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप, पुलिस लाइन में कई सिपाहियों ने मिलकर किया गंदा काम

महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप, पुलिस लाइन में कई सिपाहियों ने मिलकर किया गंदा काम

26-Nov-2019 04:05 PM

RANCHI : महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया. एक महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस लाइन में गैंगरेप की वारदात सामने आई है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. महिला सिपाही ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में इसकी शिकायत की है. 


महिला सिपाही ने गैंगरेप का आरोप अपने साथ काम करने वाले सिमडेगा जिले के पुलिसकर्मियों पर लगाया है. पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने इसकी  शिकायत पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री जनसंवाद से की है. शिकायत के आधार पर  मामले में मुख्यमंत्री जनसंवाद ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. इस मामले की जांच किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी से करा कर रिपोर्ट मांगी गई है. 


पीड़ित सहायक महिला आरक्षी ने शिकायत में कहा कि उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.  न्यू पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आगे बताया कि जब इसकी शिकायत गुप्त रूप से सिमडेगा एसपी के पास की, तो एसपी के रीडर ने आवेदन को फाड़ दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता महिला आरक्षी के साथ मारपीट की गयी और फिर रेप किया गया. पीड़िता ने बताया कि वह अकेली पीड़िता नहीं है,  जिसके साथ यह सब हो रहा है. कई और महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी ऐसी घिनौनी हरकत की गई है. पीड़ित महिला सिपाही ने जान का खतरा बताते हुए शिकायत में अपने नाम का उल्लेख नहीं किया है.