ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / महिला सिपाही पर दारोगा की गंदी नजर, फिजिकल रिलेशन बनाने का करता है...

महिला सिपाही पर दारोगा की गंदी नजर, फिजिकल रिलेशन बनाने का करता है डिमांड, सुनिए अश्लील बातों की कॉल रिकार्डिंग

12-Dec-2019 05:44 PM

PATNA : बिहार में खाकी वर्दी एक बार फिर से दागदार हुई है. बिहार पुलिस के दारोगा के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला सिपाही ने दारोगा के जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है. जिसमें दारोगा महिला पुलिसकर्मी से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है.


महिला सिपाही के लाख मना करने के बावजूद भी दारोगा जबरन फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कर रहा है. महिला पुलिसकर्मी के साथ दारोगा अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा है. जिसमें महिला उसकी बात से साफ इनकार कर रही है. संबंध बनाने की बात से इनकार के बाद दारोगा उससे कारण पूछता हुआ सुनाई दे रहा है. जब महिला उससे कहती है कि कारण कुछ नहीं है. मेरी इच्छा नहीं है. तो बदमाश दारोगा उससे अश्लील बात करने लगता है. महिला उसे लाख समझाती है कि दोनों बस एक विभाग (बीएमपी-4) में काम करते हैं. सीनियर होने के नाते वो दारोगा की रिस्पेक्ट करती है. 


दोनों ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस मामले में बिहार पुलिस मेंस ऐसोसिएशन का एक लेटर सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि दारोगा डुमरांव स्थित बिहार सैन्य पुलिस-4 में तैनात है. आरोपी दारोगा की पहचान परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के रूप में की गई है. जो विभाग की महिला सिपाही के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का डिमांड कर रहा है. पुलिस मेंस ऐसोसिएशन ने डीजीपी को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है. बीएमपी 4 के कमांडेंट को जांच के आदेश दिए गए है.

news image