बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Apr-2020 02:31 PM
WEST CHAMPARAN : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार के बगहा से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक मकान मालिक की शर्मनाक हरकत से पुलिस भी दंग रह गई. मकान मालिक ने महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का दुस्साहस किया है. इस हरकत के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
मामला पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां महिला सिपाही के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत हुई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. महिला सिपाही के साथ घर में उसके मकान मालिक ने छेड़खानी करने का दुस्साहस किया. जिसके बाद उस महिला ने पुलिस में घटना की शिकत की. बगहा पुलिस जिला में तैनात एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस फौरन हरकत में आई. जांच के बाद पुलिस ने आरोपित मकान मालिक को हिरासत में लिया है.
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही एक व्यक्ति के घर में किराएदार है. पुलिस को दिए आवेदन में सिपाही ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक ने उसके साथ छेड़खानी की. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही मिले. एसपी राजीव रंजन का कहना है कि आरोपित मकान मालिक व अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.