ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

महिला सिपाही के साथ गैंगरेप, पुलिसवाले ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

महिला सिपाही के साथ गैंगरेप, पुलिसवाले ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

29-Nov-2019 06:52 PM

DESK : एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसने समाज को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है. महिला सिपाही के साथ गैंगरेप की यह घटना सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं. बताया जा रहा है कि एक पुलिसवाले ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी पुलिसवाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित महिला सिपाही का पति बताया जा रहा है. 


घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की है. जहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ सिपाही पति और उसके चार दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया. आरोपी पति ने यह शर्मनाक हरकत कोतवाली नगर थाना इलाके स्थित अपने घर में की. पीड़ित महिला सिपाही अपनी आपबीती पुलिस अधीक्षक को बताई है. पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया गई कि इस वारदात में अभियोग विभाग के सुरक्षा शाखा में तैनात सिपाही पति और उसके दोस्त शामिल हैं.



मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला सिपाही डायल 100 सेवा में तैनात है. बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी की शादी दो साल पहले सुरक्षा शाखा में तैनात एक सिपाही से हुई थी. दान दहेज को लेकर बीते कुछ माह से दोनों परिवारों के मध्य मन मुटाव चला आ रहा था. महिला सिपाही लखनऊ से आकर अपने सीतापुर स्थित आवास पर अकेले रहती थी. 20 दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. 


इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बताया कि महिला थाना मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के ऊपर कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है. महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह बताया कि पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने साजिश के तहत अपनी पत्नी को फोन कर गांव पर बुलाया था. जहां पहले से ही उसके चार साथी मौजूद थे. सिपाही पति और उसके तीन चार साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.