BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
30-Oct-2021 07:04 PM
DESK : आये दिन आप पुलिसवालों की गलत हरकतों के बारे में जानते या सुनते आ रहे होंगे. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक महिला सिपाही के लिए पागल हुआ सनकी दारोगा आधी रात को अकेले उसके घर में घुस गया और उसके बदन से कपड़ा फाड़कर उतार दिया. दारोगा ने उसके साथ गलत करने की भी कोशिश की.
मामला आगरा का है. यहां एत्मादपुर थाना इलाके में एक दारोगा ने महिला सिपाही के घर में घुसकर उसके साथ बदतमीजी की. आधी रात को महिला सिपाही के कमरे में घुसे इस सनकी दारोगा ने उसके बदन से कपड़े को फाड़कर हटा दिया. पीड़िता महिला सिपाही ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कमरे में घुसने के बाद दारोगा ने कपड़े फाड़ दिए थे.
आरोपी दारोगा महिला सिपाही के साथ छेड़खानी कर ही रहा था कि उसके घरवालों ने दारोगा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक लड़की दारोगा का कॉलर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है. चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है.
इस संबंध में पहले थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था. दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं. गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई. बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. महिला सिपाही ने अपने बयान में दारोगा पर गंभीर आरोप लगाया है कि दारोगा ने उसके कपड़े फाड़े.

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दरोगा ने घर में घुसकर कपड़े फाड़ दिए थे. कोर्ट में भी पीड़िता ने अपने बयानों का समर्थन किया है. महिला सिपाही के परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं थाना पुलिस गिरफ्तारी से बच रही है. तर्क यह दिया जा रहा है कि जिन धाराओं में मुकदमा है उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है.

विवेचक ने पहले महिला सिपाही के 161 के बयान दर्ज करवाया. अपने बयानों में महिला सिपाही ने दरोगा पर कपड़े फाड़ने तक के आरोप लगाए. गुरुवार को पुलिस ने महिला सिपाही के कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. कोर्ट में भी महिला सिपाही ने एफआईआर का समर्थन किया. अभी तक एत्मादपुर पुलिस ने आरोपित दरोगा को गिरफ्तार नहीं किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा को निलंबित किया गया है. विभागीय जांच के भी आदेश हुए हैं.