ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

महिला सिपाही और DSP ने किया गंदा काम, रंगरेलियां मनाते दोनों का अश्लील वीडियो वायरल, DGP ने दोनों को किया सस्पेंड

09-Sep-2021 02:35 PM

DESK : महिला सिपाही के साथ इश्क़ लड़ाना एक डीएसपी को भारी पड़ गया है. रंगरेलियां मनाते दोनों का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने कडा एक्शन लिया है. अश्लील वीडियो में दिख रहे आरोपी डीएसपी और महिला सिपाही को पुलिस महानिदेशक ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.


मामला राजस्थान पुलिस से जुड़ा है. अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात डीएसपी हीरालाल सैनी को डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल एक  एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डीएसपी एक महिला सिपाही के साथ गंदी हरकत करते दिख रहे हैं. स्विमिंग पूल में रंगरेलियां मनाते दोनों का वीडियो सामने आने के बाद डिपार्टमेंट की काफी किरकिरी हो रही है.


news image


हैरानी की बात है कि वायरल वीडियो में आरोपी महिला सिपाही का नाबालिग बेटा भी दिख रहा है, जिसकी उम्र लगभग 6 से 8 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जब डीएसपी महिला सिपाही के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील काम कर रहा था. उस वक्त महिला सिपाही का बेटा वहां मौजूद था. उसके आंखो के सामने ये पूरी घटना हुई. और दोनों ने खुद ही इस पल को कैमरे में कैद भी किया.


news image


वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने विभाग में शिकायत की तो दोनों के ऊपर गाज गिरी है और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया. जांच के बाद अब डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड किया गया है. साथ ही महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है, वह जयपुर कमिश्नरेट में पोस्टेड थी. 


बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल का यह वीडियो 13 जुलाई को महिला कांस्टेबल द्वारा उसके स्टेट्स में लगाया गया था. 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति एसपी के पास शिकायत करने पहुंचा था. पति की शिकायत पर निलंबित होने के बाद अब दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई है.


news image


वहीं वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है. लोग अपनी-अपनी टिप्पणी कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दोनों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. जबकि कुछ का यह भी कहना है कि पहले दोनों को माफी मांगनी चाहिए. इस पूरे प्रकरण में आरोपी पुलिस अफसर हीरालाल सैनी का कहना है कि उन्हें इस बात की बिलकुल भी भनक नहीं थी कि महिला सिपाही के पाति ने उसके और अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश है. वीडियो को ए़डिट किया गया है. 


आपको बता दें कि हीरालाल सैनी 2018 से ही ब्यावर में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हैं. कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना ट्रांसफर कैंसिल करा लिया था.


news image