ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने वारदात...

महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

15-Feb-2020 12:37 PM

By Saurav Kumar

SEOHAR : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर शिवहर से है जहां महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


जिले के पिपराही के देवकुली से महिला शिक्षक की हत्या की खबर सामने आयी है। बेलाही दुल्हन मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षिका के पद पर पल्लवी कुमारी कार्यरत थी वह सीतामढ़ी से स्कूटी से स्कूल जा रही थी। अचानक देवकुली के पास म्हारी बांध के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने महिला शिक्षक के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी।


घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है आपको बता दें कि पल्लवी कुमारी सीतामढ़ी जिले के रीगा के पोखर भिंडा गांव की बताई जा रही हैं। मृतका ने 2 महीने पहले ही तरियानी के सलेमपुर मध्य विद्यालय से तबादला होकर बेलाही मध्य विद्यालय में पल्लवी ने अपना योगदान दिया था ।