खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
01-Mar-2021 01:36 PM
DESK: महिलाओं से छेड़खानी करन एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने वाले इस शख्स को बस के कर्मचारियों ने ऐसा सबक सिखाया कि बस स्टैंड पर मौजूद यात्री भी देखते रह गये। इस सजा को उचित ठहराते हुए इससे अन्य लोगों को भी सीख लेने की बात कही गई। दरअसल मेदिनीनगर से पटना जाने वाली यात्री बसों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को बस के कर्मियों ने पकड़ लिया और चेहरे पर कालिख पोत दी। मनचले को सजा मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की।

बसों में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला मामला झारखंड के पलामू का है। जहां राजू नामक युवक को पकड़कर बस कर्मियों ने ऐसा सबक सिखाया कि दूसरे लोग ऐसा करने से कई बार सोचेंगे। आरोपी युवक जूते-चप्पल का कारोबारी बताया जा रहा है जो पटना से झारखंड इसी काम से आता जाता रहता है।
जानकारी के मुताबिक यह शख्स पटना जाने के दौरान बस में साथ बैठी महिला के साथ आपत्तिजनक तरीके से गलत हरकत करता था। बस में तरह-तरह के इशारे करता था जिसकी शिकायत महिला यात्रियों ने बस के कर्मचारियों से की थी। फिर क्या था महिलाओं को न्याय दिलाने और मनचले को सबक सिखाने की बस कर्मियों ने ठान ली।
एक दिन अचानक वह युवक फिर बस स्टैंड पर पहुंचा और पटना जाने वाली बस में बैठने जा रहा था तभी बस कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। बस स्टैंड पर तैनात कर्मियों ने उसे पहचान लिया और सबक सिखाने की कोशिश की। सबसे पहले उसे पकड़कर चेहरे पर कालिख पोत दी। बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस कार्रवाई को उचित ठहराया और इससे अन्य मनचलों को भी सबक लेने की बात कही।