ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / महिला पहलवानों से धक्का-मुक्की: ललन सिंह ने पीएम मोदी से पूछा- चैन की...

महिला पहलवानों से धक्का-मुक्की: ललन सिंह ने पीएम मोदी से पूछा- चैन की नींद कैसे सो पाते है?

29-May-2023 10:00 AM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के साथ पुलिस की धक्का मुक्की का मामला सियासी रंग लेने लगा है। महिला पहलवानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने महिला पहलवानों के साथ पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछा है कि वे रात को चैन की नींद कैसे सो पाते हैं?


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, “ प्रधानमंत्री जी.. ये भारत की वही बेटियां हैं जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता, विदेशों में बड़े शान से तिरंगा लहराया और उसके बाद आपने इनके साथ तस्वीर जारी करवाकर बेटियों के सम्मान की बात की थी..लेकिन आज आप अपने पुलिस बल से उन्हीं बेटियों को तिरंगे के साथ घसीटवा रहे हैं। आपकी सरकार के इस कृत के बाद भी आप रात में चैन की नींद कैसे सो पाते हैं?” इसके साथ ही ललन सिंह ने करीब ढाई मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुलिस महिला पहलवानों को जबरन घसीटकर हटाती दिख रही है।


दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद का उद्घाटन किया था। इसी दौरान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवानों ने जंतर मंतर से नई संसद तक मार्च निकाला था। पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की थी, जिसके बाद भारी बवाल हुआ था। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने पहलवानों को जबरन जंतर-मंतर से जबरन हटा दिया था। जंतर मंतर को खाली कराकर वहां धारा 144 लागू कर दी गई है।