ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण का मामला : कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर चलेगा मुकदमा, आरोप तय

10-May-2024 07:03 PM

By First Bihar

DELHI : महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह और उनके सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद आरोप तय होते ही दोनों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला चलेगा।


कोर्ट ने कहा है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या उस पर आपराधिक बल का इस्तेमाल करने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भी कोर्ट के पास पर्याप्त सबूत हैं जो आरोप तय करने के लिए काफी हैं।


कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ छठी महिला पहलवान की तरफ से लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इस मामले में कोर्ट आगामी 21 मई को सुनवाई करेगा। बता दें कि छह महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।