पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
09-Jun-2023 09:19 PM
By First Bihar
PATNA: महिला पहलवानों के समर्थन में आगामी 15 जून को महागठबंधन की तरफ से आयोजित महाधरना में कांग्रेस भी शामलि होगी। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में हुई बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह फैसला लिया है। 15 जून को महागठबंधन की तरफ से प्रदेश भर में महाधरना का आयोजन किया जाना है जिसमें अब कांग्रेस ने भी शामिल होने की सहमति दे दी है।
दरअसल, दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के सभी दलों ने 15 जून को राज्यभर में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया है। शुक्रवार को इसी को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में निर्णय हुआ है कि कांग्रेस भी पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में सभी जगहों पर महाधरना में शामिल होगी। इस बैठक में पार्टी नेता राजेश राठौड़ समेत अन्य लोग शामिल हुए।
बता दें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद 15 जून तक पहलवानों ने प्रदर्शन नहीं करने का आश्वासन दिया है। खेल मंत्री ने 15 जून तक पुलिस जांच पूरी कर लेने की बात कही थी जिसके बाद पहलवानों ने यह फैसला लिया है।महिला रेस्लर साक्षी मलिक ने कहा कि अभी उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ इस मामले में दो केस दर्ज हो चुके हैं। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है।