BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
19-Jan-2021 08:49 PM
PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला पुरुष बनकर महिला से शादी रचा ली, जिसका खुलासा 4 महीने बाद हुआ है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है.
पीड़िता की ओर से कुन्हाड़ी थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि क महिला ने पुरुष बनकर महिला के साथ शादी कर ली और उसका जेवरात और पैसे लूट ली. बताया जा रहा है कि जिस महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है, वह विधवा है. ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी महिला और पीड़ित महिला दोनों नारीशाला में गार्ड की करती थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी.
जिस महिला को धोखा मिला है, उसने अपने पति विकास शर्मा यानी कि आरोपी महिला विजेता से जब तंग आ गई तो वह कुन्हाड़ी थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई की जिस पति विकास शर्मा के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है वो विकास शर्मा नहीं विजेता है. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है.
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ 4 महीने तक रहने के बावजूद भी उसे शक नहीं हुआ कि वह एक महिला के साथ रह रही है. आरोपी विजेता पीड़िता से कहती थी कि उसे कोई बिना कपड़े देखेगा तो उसकी मौत हो जाएगी, ऐसा तांत्रिक से उसको श्राप मिला है. आरोपी विजेता बाकायदा पुरुषों की तरह ही रहती थी. उसका चाल ढाल बिलकुल पुरुषों जैसा था. उसकी आवाज भी भारी थी. जिसके चलते उसे शक नहीं हुआ.