ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

महिला ने एक साथ 5 बेटियों को दिया जन्म : सभी नवजात स्वस्थ्य : किशनगंज में 20 साल की उम्र में बनी 6 बच्चों की मां

महिला ने एक साथ 5 बेटियों को दिया जन्म : सभी नवजात स्वस्थ्य : किशनगंज में 20 साल की उम्र में बनी 6 बच्चों की मां

05-May-2024 05:47 PM

By First Bihar

KISHANGANJ : किशनगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि सभी बच्चियां और उनकी मां स्वस्थ हैं। सभी बच्चियों का वजन एक किलो के अंदर बताई जाती है। बता दें कि महिला को पहले से तीन साल का एक बेटा है। अब वो 6 बच्चों की मां हो गई हैं। परिवार में एक साथ पांच बेटियों के आने को लेकर घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।


मामला किशनगंज के पोठिया प्रखंड का है। जहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा के बाद महिला को भर्ती कराया गया था। महिला की पहचान ठाकुरगंज कनकपुर पंचायत के जालमिलिक गांव निवासी 20 वर्षीया ताहिरा बेगम के रूप में हुई है। ताहिरा बेगम ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके गर्भ में 5 बच्चे पल रहे हैं तो यह सुनकर काफी डर गयी थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा?


ताहिरा बेगम ने बताया कि जब वो 2 माह की गर्भवती थी तभी यह पता चला कि पेट में चार बच्चे हैं। बाद में डॉक्टर के पास जब वो चेकअप करवाने गई तो इस बात का पता चला कि उसके गर्भ में 4 नहीं 5 बच्चे पल रहे हैं। तभी से वो काफी डरी हुई थी। लेकिन इलाज कर रही डॉक्टर ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। फिर मैंने सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया और वो पांच बेटियों की मां बन गयी है। ताहिरा को जब पता चला कि उसके पांचों बच्चियां स्वस्थ है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 


वहीं डॉक्टर फरजाना ने बताया कि बहुत मुश्किल से ऐसे केस सामने आते हैं। अल्ट्रासाउंड में पता चला की पेशेंट के पेट में 5 बच्चे हैं। जैसे ही पेशेंट को इस बात की जानकारी हुई वो घबरा गई थी। पेशेंट को समझाया गया कि घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी कोशिश रहेगी कि प्रसव सही ढंग से हो। डॉ. फरजाना ने बताया कि यह केस उनके लिए चैलेंज से भरा हुआ था इसके बावजूद उनकी कोशिश रंग लाई और आज ताहिरा बेगम ने एक साथ 5 बेटियों को जन्म दिया। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि सभी बच्चियों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। 


डॉक्टर फरजाना ने बताया कि आज सुबह जब उसको लेबर पेन हुआ तो उसकी डिलीवरी कराई गई। इस दौरान पेशेंट को 5 लड़कियां हुई हैं। सब कुछ सही है। अब पेशेंट को हायर सेंटर भेजा जा रहा है। यह नार्मल डिलीवरी हुई है। पेशेंट और उसकी पांचों  बच्चियां स्वस्थ हैं। केस चैलेंजिंग होने के बावजूद सूझबूझ के साथ बच्चों की डिलीवरी कराई गई है।


वही महिला के परिजनों का कहना था कि ताहिरा बेगम ने 5 बेटियों को जन्म दिया है। एक साथ 5 बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। हम लोग काफी खुश है। ताहिरा बेगम पहले से एक बेटे की मां है। उनके बेटे को एक साथ पांच बहनें मिली है। इससे खुशी की बात और क्या हो सकता है। परिजनों ने कहा कि रेजा नर्सिंग होम की डॉ. फरजाना की कोशिश रंग लाई है। उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह नॉर्मल डिलीवरी करवाई जो काबिले-तारीफ है।