बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
18-Jul-2024 02:49 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को भरी सभा में थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बुधवार को बीएसपी के कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान मंच पर बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात कर रहे थे, तभी महिला कार्यकर्ता उनसे मिलने के बहाने मंच पर पहुंची और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए।
महिला की पहचान बसपा कार्यकर्ता नीमा मोहारकर के रूप में हुई है जो भंजारा की रहने वाली है। पार्टी ने आरोपी महिला कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने के साथ ही उसे पार्टी से भी निकाल दिया है हालांकि पार्टी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भंडारा-गोंडिया सीट से पार्टी का टिकट मांग रही थी। पार्टी की तरफ से लोकसभा का टिकट नहीं दिए जाने से वह नाराज चल रही थी। टिकट बंटवारे में आनियमितता का आरोप लगाते हुए कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी।