पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Aug-2024 10:19 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बेला थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी। घटना से पहले महिला के घर में आगजनी भी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है।गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है।
वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बातों को लेकर अनबन चलता था। ऐसे में अब महिला ने अपने बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। ओस घटना में मृत महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं।
उधर, महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आई है। बंद पक्के मकान के अंदर आग से काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है। लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। घर के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया। महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे।