ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / महिला मुखिया के घर से विदेशी शराब बरामद, रेड मारने गई पुलिस टीम...

महिला मुखिया के घर से विदेशी शराब बरामद, रेड मारने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

13-Dec-2019 02:24 PM

By Pranay Raj

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक महिला मुखिया के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. रेड मारने गई पुलिस टीम पर भी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया है. भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है. 


वारदात जिले के नालंदा थाना इलाके की है. जहां माहुरी पंचायत की मुखिया किरण देवी के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक पैक्स चुनाव को लेकर शराब मंगाया गया था. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. 


नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला किया गया है. एकंगरसराय सीओ की गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया गया है. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है. पुलिस टीम इलाके में कैंप कर रही है. माहुरी पंचायत की मुखिया किरण देवी को अरेस्ट कर लिया गया है.