ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा, कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा, कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

13-Jul-2022 01:59 PM

MUNGER: मुंगेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाए। यहां एक महिला को डायन बताकर उसकी पिटाई की गई। घटना जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव की है। इस घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 




इस घटना के बाद महिला ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने घर में पूजा कर रही थी। इसी सौरान उसके पड़ोसी सूरज तुरी और उसके परिवारवाले गाली गलौज पर उतर आए। हद तो तब हो गई जब वे लाठी, डंडा, खंती, कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर के उत्तरी दीवार तोड़कर आंगन में घुस गए। यहां सूरज तुरी, धनेश्वर तुरी, जनवरी तुरी, रजो तुरी, विकास तुरी, तसलवा देवी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। 




पीड़ित महिला का कहना है कि मारपीट के बाद अपराधियों ने घर में रखे महंगी समान पर भी हाथ साफ़ कर दिया। मारपीट में घायल महिला ने आरोपियों के आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही, लेकिन वे लोग उसे बेरहमी से पीटते रहे। वहीं, घटना को लेकर हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बताया कि मारपीट में एक घायल महिला ने थाणे में शिकायत की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।