Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
04-Nov-2022 12:08 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMADHI: बिहार में अपराध का ग्राफ का काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के अंदर से हत्या, बलात्कार, लूट - पाट की खबरें सामने नहीं आती हो। हालांकि, अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है। किसी भी तरह की सुचना मिलने के उपरांत पुलिस द्वारा तुरंत टीम भेजी जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक घटना बिहार के सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस को एक 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है।
दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में कोहराम मचा है। यह घटना पुपरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। मृत महिला का नाम सविता देवी बताया जा रहा है जो आनंदपुरी मोहल्ला निवासी रंजीत मित्तल की पत्नीबताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सविता का डेड बॉडी उसके कमरे से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ है। इसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान है। इसके साथ ही दोनों कलाई की भी नस कटी हुई है। इसके आलावा पुलिस टीम को महिला के घर के बरामदे से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है।
इधर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रंजीत मित्तल क्रिकेट मैच देखने के बाद शाम 6:00 बजे बाजार चले गए देर रात को जब वो अपने आवास के दूसरे मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि रंजीत की दूसरी शादी सविता से हुई थी। रंजीत की पहली पत्नी शशि देवी की 2015 में बीमारी से मौत हो थी। पहली पत्नी से रंजीत को तीन पुत्री तथा 1 पुत्र था। जबकि रंजीत मितल की पत्नी सविता से कोई संतान नहीं था। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। यह हत्या है या फिर आत्महत्या इस मामले में अभी पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।