ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

महिला की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

20-Apr-2022 02:10 PM

BAGAHA: बगहा के वाल्मिकिनगर स्थित भेड़िहारी वर्मा टोला में एक महिला की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


भेड़िहारी वर्मा टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैं। मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। पति की मौत के बाद वह ससुराल में रहती थी। मृतका के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका सीता देवी की शादी 8 साल पहले भेड़िहारी के धनन्जय मौर्या के साथ हुई थी। 


दो महीने पहले ही पति की मौत हो गयी थी। ससुराल में रह रही सीता देवी की हत्या किए जाने की बात खुद उनके भाई कर रहे हैं। मृतका के भाई ने ससुर पर महिला के साथ दबाव बनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। 


फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


वही बगहा के धनहा स्थित मुसहरी गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर अपने पड़ोसी की ही जान ले ली। मुसहरी गांव के डोमा मुसहर और तूफानी मुसहर से विवाद हो रहा था। तभी अचानक कई लोग पहुंचे और बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। इतनी पिटाई की गयी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।