Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
21-Sep-2019 06:08 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके कारण लोगों के होश उड़ गए हैं. सीतामढ़ी जिले में महिला की डेड बॉडी को कब्र से निकालकर अपराधियों ने उसका गला काट दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. मामले की तहकीकात की जा रही है.
वारदात सीतामढ़ी जिले की है. जहां बैरगनिया सिंदुरिया से एक भयावह घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक 80 साल की सकीना खातून की मौत लगभग 40 दिन पहले हुई थी. सकीना के पति मोहर्रम अंसारी की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी. इंतकाल के बाद सकीना खातून को कब्रिस्तान में दफनाया गया था. शनिवार को उसकी डेड बॉडी निकालकर अपराधियों ने उसका गला काट दिया. उसकी लाश को अपराधी फेंक कर फरार हो गए.
घटना के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाया कि अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि जादू-टोटके के चक्कर में महिला की लाश छेड़छाड़ किया गया है. उसकी सर को धड़ से अलग कर दिया गया.