Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
05-Feb-2022 07:36 PM
DESK: पटना के दानापुर थाने में एक महिला ने नवादा के दो युवक और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी अभद्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी है। नवादा के दो युवकों पर ऐसा किए जाने की आशंका जताते हुए विवाहिता ने कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दानापुर थाने में दर्ज की गयी शिकायत में महिला ने इस बात का जिक्र किया है कि मंगलवार को इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ युवकों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल कर दिया है। जिससे वह काफी परेशान हैं। महिला ने कुछ मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया है। महिला को आशंका है कि इन मोबाइल नंबरों से ही उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। जिसके बाद महिला को यह पता पता कि नवादा के रहने वाले अंकित, रानू और उसके साथियों ने मिलकर उन्हें बदनाम करने के उद्धेश्य से ऐसा किया है।
वही पुलिस का कहना है कि महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया गया है कि उसकी अभद्र तस्वीरों को कुछ लड़कों ने मिलकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। महिला ने नवादा के रहने वाले युवकों पर ऐसा किए जाने की आशंका जतायी है। जिन मोबाइल नंबरों से यह वायरल किया गया है। उसकी जांच फिलहाल की जा रही है। साइबर सेल की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।